Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन की टीम-11 में 6 नए चेहरे, 2 महिला को भी मिली जगह

Updated:
विज्ञापन

चमरा लिंडा पहली बार झारखंड सरकार में मंत्री बने. राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते चमरा लिंडा.

Jharkhand Cabinet Expansion 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की टीम-11 तैयार. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इन 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

विज्ञापन

Jharkhand Cabinet Expansion 2024: झारखंड में कैबिनेट विस्तार हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट के 11 सदस्यों ने गुरुवार (5 दिसंबर) को शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी अध्यक्ष) और हेमंत सोरेन कैबिनेट के 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेमंत सोरेन कैबिनेट में 6 नए मंत्रियों में 2 महिला, दोनों कांग्रेस की

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है. मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी शामिल किया गया है. दोनों कांग्रेस के कोटे से हैं. शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनीं हैं. दीपिका पांडेय सिंह को पिछली बार हुए कैबिनेट विस्तार में हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह मिली थी. एक बार फिर उन्हें मंत्री बनाया गया है.

हफीजुल ने अल्लाह के नाम पर ली शपथ, बाकी ने ईश्वर के नाम पर

सबसे पहले राधाकृष्ण किशोर और सबसे अंत में शिल्पी नेहा तिर्की को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. हफीजुल हसन अंसारी को छोड़ सभी मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली. मधुपुर के विधायक हफीजुल अंसारी ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली.

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में ये 11 लोग बने मंत्री

क्रम सं.मंत्री का नामपार्टी का नामविधानसभा क्षेत्रजिला का नाम
1.राधाकृष्ण किशोरकांग्रेसछतरपुरपलामू
2.दीपक बिरुवाझारखंड मुक्ति मोर्चाचाईबासापश्चिमी सिंहभूम
3.चमरा लिंडाझारखंड मुक्ति मोर्चाबिशुनपुरगुमला
4.संजय प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलगोड्डागोड्डा
5.रामदास सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाघाटशिलापूर्वी सिंहभूम
6.इरफान अंसारीकांग्रेसजामताड़ाजामताड़ा
7.हफीजुल हसनझारखंड मुक्ति मोर्चामधुपुरदेवघर
8.दीपिका पांडेय सिंहकांग्रेसमहगामागोड्डा
9.योगेंद्र प्रसादझारखंड मुक्ति मोर्चागोमियाबोकारो
10.सुदिव्य कुमारझारखंड मुक्ति मोर्चागिरिडीहगिरिडीह
11.शिल्पी नेहा तिर्कीकांग्रेसमांडररांची

सबसे पहले प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया

सबसे पहले षष्ठम झारखंड विधानसभा के लिए प्रो स्टीफन मरांडी को राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा के अध्यक्ष के चयन तक सदन का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया. इसका आदेश मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पढ़ा. इसके बाद राज्यपाल ने प्रो स्टीफन मरांडी को शपथ दिलाई.

प्रो स्टीफन मरांडी को सबसे पहले दिलाई गई प्रोटेम स्पीकर की शपथ.

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नए मंत्रियों का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 2 नंबर गेट से 12:45 बजे सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ राजभवन के अशोक उद्यान पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने विधायकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. मंत्रिपरिषद में शामिल विधायकों से मिले. कल्पना सोरेन ने भी सबका हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इसके बाद कल्पना सोरेन पहली पंक्ति में हेमंत सोरेन की बगल वाली सीट पर बैठ गयीं. मुख्यमंत्री के आने के 4 मिनट बाद 12:49 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचे. सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद राज्यपाल के आदेश से मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हुए.

झामुमो कोटे से सबसे ज्यादा 6 मंत्रियों ने ली शपथ

  1. चमरा लिंडा
  2. सुदिव्य कुमार सोनू
  3. योगेंद्र महतो
  4. दीपक बिरुवा
  5. रामदास सोरेन
  6. हफीजुल हसन

कांग्रेस कोटे से मंत्री बने ये 4 विधायक

  1. राधाकृष्ण किशोर
  2. दीपिका पांडेय सिंह
  3. शिल्पी नेहा तिर्की
  4. डॉ इरफान अंसारी

राजद कोटे से एकमात्र मंत्री

  • संजय प्रसाद यादव

इन लोगों को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में पहली बार मिली जगह

  • चमरा लिंडा (झामुमो)
  • योगेंद्र महतो (झामुमो)
  • सुदिव्य सोनू (झामुमो)
  • राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस)
  • शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)
  • संजय प्रसाद यादव (राजद)

Also Read

कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री, देखें

कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री, देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola