Irfan Ansari News: कौन हैं डॉ इरफान अंसारी, जिन्हें हेमंत सोरेन ने फिर बनाया मंत्री

डॉ इरफान अंसारी
Irfan Ansari News: कौन हैं डॉ इरफान अंसारी, जिन्हें हेमंत सोरेन ने फिर से अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है. देवघर जिले में जन्मे इरफान का कैसा है राजनीतिक जीवन.
Table of Contents
Irfan Ansari News|Jharkhand Cabinet Expansion|Hemant Soren Cabinet Expansion| जामताड़ा, उमेश कुमार : जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस कोटे से एक बार फिर हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बने हैं. जुलाई 2024 में हेमंत सोरेन ने दोबारा झारखंड की कमान संभाली, तो डॉ इरफान को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मिले प्रचंड बहुमत के बाद फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी है.
Irfan Ansari 5 महीने हेमंत सोरेन कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री
झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल की महागठबंधन सरकार में डॉ इरफान को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था. वह जुलाई 2024 से नवंबर 2024 तक इस पद पर रहे.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे डॉ इरफान अंसारी
अगस्त 2019 से अगस्त 2021 तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे डॉ इरफान अंसारी सूबे के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के पुत्र हैं.
जामताड़ा से लगातार तीसरी बार जीते इरफान, सीता सोरेन को हराया
डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जामताड़ा विधानसभा सीट से से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन को पराजित किया था.
एमबीबीएस एमडी की डिग्री है डॉ इरफान अंसारी के पास
वर्तमान में वह हज कमेटी के चेयरमैन भी हैं. अक्टूबर 2009 से अप्रैल 2023 तक जामताड़ा कांग्रेस जिला कमेटी के सचिव रह चुके हैं. डॉ इरफान अंसारी ने एमबीबीएस, एमडी की डिग्री हासिल की है. उन्होंने जनवरी 2002 से अक्टूबर 2004 तक सरकारी चिकित्सक के रूप में सेवा दे चुके हैं.
देवघर जिले के नानीडीह में हुआ था इरफान का जन्म
डॉ इरफान अंसारी मूल रूप से देवघर जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड के नानीडीह गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे कोर्ट रोड जामताड़ा में रहते हैं. खेती-किसानी और किताब पढ़ना उनका सौक है. डॉ इरफान अंसारी का जन्म 29 मार्च 1975 को नानीडीह में हुआ था.
Also Read
कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री, देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




