ePaper

Hemant Soren Cabinet Expansion 2024: हेमंत सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मिला मौका, 2 महिला बनीं मंत्री

Updated at : 05 Dec 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन की कैबिनेट में 2 महिलाओं शिल्पी नेहा तिर्की (बाएं) और दीपिका पांडेय सिंह ने मंत्री के रूप में ली शपथ.

Jharkhand Cabinet Expansion 2024: हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली नई सरकार में 11 लोगों को मंत्री बनाया गया है. इनमें से आधे से अधिक नए चेहरे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Cabinet Expansion 2024: हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली नई सरकार में 11 लोगों को मंत्री बनाया गया है. इनमें से आधे से अधिक नए चेहरे हैं. हेमंत सोरेन की कैबिनेट में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है.

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी बनाया गया मंत्री

मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी जगह मिली है. दोनों कांग्रेस के कोटे से मिनिस्टर बनीं हैं. इनमें से एक संताल परगना से चुनकर आईं हैं, तो दूसरी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से. महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

ये 6 लोग हेमंत कैबिनेट में पहली बार बने मंत्री

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार (5 दिसंबर) को मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिन 6 नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनके नाम राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो और शिल्पी नेहा तिर्की हैं.

Also Read

हेमंत सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में दिलाई शपथ

Shilpi Neha Oath Ceremony: लगातार दो बार जीत कर विधानसभा पहुंची शिल्पी नेहा तिर्की, अब बनी मंत्री, ऐसा रहा है सियासी सफर

Dipika Oath Ceremony: कौन हैं दीपिका पांडेय सिंह जिन्हें कांग्रेस ने दोबारा हेमंत कैबिनेट में किया शामिल

Hemant Soren Cabinet Expansion: छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कई दलों से लड़ा चुनाव, कांग्रेस ने बनाया मंत्री

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola