कंपनी चयन के बाद भी एचइसी प्रबंधन नहीं दे रहा वर्कऑर्डर

एचइसी प्रबंधन द्वारा निकाली गयी निविदा में चार कंपनियों का चयन किया गया था. लेकिन, प्रबंधन ने आज तक इस निविदा में सफल एजेंसियों को वर्कऑर्डर नहीं दिया.
रांची. तिरुपति औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड के नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सप्लाई कर्मियों के लिए ठेकेदार नियुक्त होने के बाद भी एचइसी प्रबंधन ठेकेदार को वर्क ऑर्डर नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि एचइसी प्रबंधन द्वारा निकाली गयी निविदा में चार कंपनियों का चयन किया गया था. जिसकी जानकारी प्रबंधन ने 12 अगस्त 2023 को दी थी. लेकिन प्रबंधन ने आज तक इस निविदा में सफल एजेंसियों को वर्कऑर्डर नहीं दिया. सफल चार एजेेंसियों में हटिया श्रमिक सहयोग समिति, सेवा श्रमिक सहयोग समिति, धुर्वा तकनीकी सहयोग समिति व तिरूपति श्रमिक सहयोग समिति शामिल हैं. प्रबंधन सप्लाई कर्मियों को भ्रमित कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










