ePaper

Heavy Rain Warnings: गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में भारी बारिश, रांची सहित 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Updated at : 22 Aug 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warnings : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया की वजह से झारखंड में फिर से बारिश शुरू हो गयी है. आने वाले कई दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में 27 अगस्त तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी. आपके जिले में कब वर्षा होगी, कब आंधी चलेगी और कब वज्रपात होने के आसार हैं, मानसून वेदर अपडेट में यहां जान लें.

विज्ञापन

Heavy Rain Warnings: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को बारिश शुरू हो गयी. सबसे अधिक 35 मिमी बारिश बोकारो में दर्ज की गयी. रांची में भी बारिश शुरू हो गयी. जमशेदपुर में 5 मिमी और चाईबासा में 10 मिमी बारिश हुई. रांची में देर रात तक बारिश होती रही.

22 अगस्त को पलामू समेत 4 जिलों में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

रांची समेत 11 जिलों के लिए गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर व जामताड़ा में भी कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

23 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार में होगी भारी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि 23 अगस्त को भी गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में वज्रपात की भी आशंका है. इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोरदगा समेत इन जिलों के लिए भारी वर्षा का ‘येलो अलर्ट’

लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा व दुमका में भी कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

27 अगस्त तक रांची में रुक-रुककर होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को रांची सहित 17 जिलों में तथा 25 अगस्त को 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने रांची में 27 अगस्त तक आकाश में बादल छाये रहने व रुक-रुक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.

Heavy Rain Warnings: झारखंड में अब तक 900.5 मिमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 1 जून से अब तक 900.5 मिमी बारिश हो चुकी है. इस समय का सामान्य वर्षापात 721.2 मिमी है. यानी झारखंड में अब तक 25 प्रतिशत अधिक बरस चुका है मानसून. रांची में 1108.8 मिमी तथा पूर्वी सिंहभूम में 1350.1 मिमी बारिश हो गयी है. रांची में 50 प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम में 74 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

जहां बनना था एसएनएमएमसीएच का ट्रामा सेंटर वहां बन गया सब्जी मार्केट, अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola