Heavy Rain Alert: सावधान! झारखंड में 22, 23, 24 और 25 जून को भारी बारिश, वज्रपात की आशंका, IMD की चेतावनी

Jharkhand Weather Forecast
Heavy Rain Alert: झारखंड के 10 जिलों में आज रविवार (22 जून) को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम लगभग साफ रह सकता है. 24 और 25 जून को भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.
Heavy Rain Alert: रांची-झारखंड में रविवार (22 जून) और सोमवार (23 जून) को 10 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम लगभग साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन वज्रपात तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गयी है. 24 और 25 जून को भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.
24 और 25 जून को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 24 जून को हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी जिले में भारी बारिश होने तथा 25 जून को रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी है. दोनों दिन इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
रांची में दोपहर बाद हो सकती है बारिश
रांची में आकाश में बादल छाए रहेंगे. दोपहर बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. बारिश के रुकते ही सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गयी है. राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में इसमें 4.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी. शनिवार को सबसे अधिक गढ़वा में 20 मिमी बारिश हुई, जबकि अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश हुई है.
ये भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी, ये तीन दिन रहें सतर्क
बड़कागांव में 85 मिमी बारिश रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश बड़कागांव (हजारीबाग) में 85 मिमी व गढ़वा में 78.5 मिमी रिकॉर्ड किया गया है. जबकि बिरसा कृषि विवि मौसम विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में कांके में 84.5 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून 2025 से अब तक रांची में 402.9 मिमी, जमशेदपुर में 389.5 मिमी, मेदिनीनगर में 212.2 मिमी, बोकारो में 212.5 मिमी, चाइबासा में 278.4 मिमी बारिश हो चुकी है.
क्या रहा शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–तापमान
रांची–30.3
जमशेदपुर–34.0
मेदिनीनगर–31.2
बोकारो–31.1
चाइबासा–34.0
पाकुड़–36.9
ये भी पढ़ें: रिम्स-2 हर हाल में बनेगा, ‘बाबूलाल मरांडी पाठशाला’ के छात्र कर रहे विरोध, मंत्री डॉ इरफान अंसारी की दो टूक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




