ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 7 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, सताएगी चिलचिलाती गर्मी

Updated at : 15 Apr 2024 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather today

झारखंड के 7 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार.

Jharkhand Weather: झारखंड के 7 जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार हो गया है. इसके साथ ही इन जिलों में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ रही है. राज्य के 24 में से 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है. संताल परगना के गोड्डा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद सरायकेला दूसरे नंबर पर है, जहां उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

Jharkhand Weather: रांची का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा

राजधानी रांची का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 22.9 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में भी हुई वृद्धि

जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में भी वृद्धि हुई है. उच्चतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि के साथ यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री चढ़कर 40.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.

रांची, जमशेदपुर, पलामू का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक

रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है. इन तीनों जिलों का न्यूनतम तापमान सोमवार को क्रमश: 22.9 डिग्री सेंटीग्रेड, 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड और 23.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

गोड्डा में सबसे ज्यादा गर्मी, तापमान 42 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने बताया है कि गोड्डा, जामताड़ा समेत 7 जिले हैं, जहां का उच्चतम तापमान 40 डिग्री से अधिक है. गोड्डा का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा 42.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. इसके बाद सरायकेला का नंबर है. यहां उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा.

इन 7 जिलों का उच्चतम तापमान 40 डिग्री के पार

  • गोड्डा का उच्चतम तापमान 42.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • सरायकेला का उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पाकुड़ का उच्चतम तापमान 41.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जामताड़ा का उच्चतम तापमान 40.9 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 40.8 डिग्री सेंटीग्रेड
  • देवघर का उच्चतम तापमान 40.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 40.5 डिग्री सेंटीग्रेड

3-4 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि बिहार और उससे सटे इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. अगले 3-4 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. आसमान साफ रहेगा. कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, 20 अप्रैल से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

19 अप्रैल तक बढ़ेगा रांची का तापमान

राजधानी रांची की बात करें, तो अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और यह 19 अप्रैल को 39 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है. रांची के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी. 16 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है, जिसके 19 अप्रैल को बढ़कर 25 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है. इसके बाद रांची में भी 20 और 21 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

झारखंड के इन हिस्सों में हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. साहिबगंज में सबसे ज्यादा 48.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. सरायकेला का तापमान राज्य में सबसे अधिक 41.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो गढ़वा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. साहिबगंज के अलावा राजमहल, डुमरी और मसानजोर में भी हल्की बारिश हुई.

Also Read : जानलेवा है Heat Stroke, रिम्स के डॉ विद्यापति से जानें क्या हैं इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय

Also Read : Jharkhand Weather: पछुआ हवा से बढ़ेगी गर्मी, झारखंड के किसानों को मौसम वैज्ञानिक ने दी ये सलाह

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का मौसम बदलने वाला है, जानें कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola