ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का मौसम बदलने वाला है, जानें कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान

Updated at : 13 Apr 2024 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast today

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज.

Jharkhand Wether Forecast: झारखंड का मौसम बदलने वाला है. दो दिन बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

विज्ञापन

Jharkhand Wether Forecast: झारखंड का मौसम बदलने वाला है. दो दिन तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी, तो उसके बाद गर्मी बढ़ने लगेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

झारखंड का मौसम : उच्चतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़ेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि शनिवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद अगले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान बढ़ेगा. उच्चतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

14 अप्रैल को झारखंड के इन हिस्सों में हो सकती है हल्की वर्षा

इसके बाद 14 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद 15 अप्रैल के मौसम साफ हो जाएगा. इसके बाद ही उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगेगी. मौसम विभाग के 15 दिन के मौसम पूर्वानुमान में भी कहा गया है कि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी.

15 अप्रैल से साफ हो जाएगा आसमान, मौसम रहेगा शुष्क

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो यहां भी 15 अप्रैल से आसमान साफ हो जाएगा. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी. मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 13 और 14 अप्रैल को रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है, जो 15 अप्रैल को बढ़कर 37 डिग्री हो सकता है.

16 को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि इस दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री हो जाएगा. 17 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्ध होने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

गिरिडीह के पालगंज में हुई सबसे ज्यादा 42 मिमी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा वर्षा गिरिडीह जिले के पालगंज में हुई. यहां 42 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसके अलावा हजारीबाग में 33.6 मिमी, कोडरमा में 23 मिमी, पदमा में 18.2 मिमी, जरमुंडी में 3.2 मिमी, फुसरो में 2 मिमी और रामगढ़ में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

गोड्डा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

Also Read : Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola