Ranchi News : 14 की अग्रिम जमानत याचिका पर 19 व 22 को सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : 14 की अग्रिम जमानत याचिका पर 19 व 22 को सुनवाई

जेपीएससी द्वितीय नियुक्ति घोटाला

विज्ञापन

रांची. जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में चार्जशीटेड 14 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका (एबीपी) पर सुनवाई 19 व 22 मई को होगी. छह आरोपियों की याचिका 19 व आठ आरोपियों की याचिका पर 22 मई को सुनवाई होगी. मामले में आरोपी प्रकाश कुमार, हरि शंकर सिंह मुंडा, मौसमी नागेश, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर बड़ाईक, कानू राम नाग, नंद लाल, डॉ दीना नाथ सिंह, मुनिंद्र तिवारी, शिव बहादुर सिंह, रघुवीर सिंह तोमर, संतोष कुमार चौधरी, राजीव कुमार सिंह और सुदामा कुमार की ओर से अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की गयी है. सीबीआइ की विशेष अदालत में सुनवाई के लिए 14 आरोपियों की याचिका सूचीबद्ध थी. लेकिन समय की मांग की गई. इस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 19 और 22 मई निर्धारित की है. गौरतलब है कि सीबीआइ ने 12 साल बाद जांच पूरी करते हुए अक्तूबर 2024 में 64 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इस पर अदालत ने सात अप्रैल को 64 आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola