Ranchi News : उषा मार्टिन ने शुरू किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
Author Sunil choudhary
Updated:
विज्ञापन

उषा मार्टिन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी.
विज्ञापन
कारखाना में कार्यरत महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
रांची. उषा मार्टिन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के इस अभियान में कारखाना में कार्य करनेवाली महिला कामगारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यह अभियान इएसआइ के साथ संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर उषा मार्टिन लर्निंग एकेडमी में एक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. 45 से अधिक कामगार महिलाओं के बीपी, शुगर, हिमोग्लोबीन और जीवनशैली से संबंधित अन्य जांच की गयी. कंपनी के सीएमओ डाॅ सोमनाथ चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य की समस्या हमारे जीवन शैली से जुड़ी है. अरविंद कुमार ने कहा कि यह भारत सरकार की योजना है, जो इएसआइ के साथ सहयोग से प्लांट में स्वास्थ्य जांच की जा रही है. डाॅ रागनी ने सभी कारखाना में कार्यरत महिलाओं की जांच की. डीजीएम विवेक प्रभाकर ने कहा कि सशक्त परिवार तभी होगा, जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Sunil Choudhary
25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










