हेडक्वार्टर रांची व आम्रपाली पहुंचे फाइनल में, मुकाबला आज

Updated:
विज्ञापन
हेडक्वार्टर रांची व आम्रपाली पहुंचे फाइनल में, मुकाबला आज

पिपरवार के बचरा चार नंबर मैदान में चल रहे सीसीएल अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हेडक्वार्टर रांची व आम्रपाली क्षेत्र की टीमें फाइनल में पहुंच गयीं हैं

विज्ञापन

पिपरवार.

पिपरवार के बचरा चार नंबर मैदान में चल रहे सीसीएल अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हेडक्वार्टर रांची व आम्रपाली क्षेत्र की टीमें फाइनल में पहुंच गयीं हैं. हेडक्वार्टर रांची बनाम बरका-सयाल के बीच गुरुवार को हुए सेमी फाइनल मुकाबले में हेडक्वार्टर की टीम ने टाई ब्रेकर में बरका-सयाल को 6-5 गोल से हरा दिया. हेडक्वार्टर के खिलाड़ी अर्जुन हेंब्रम मैन ऑफ दी मैच बने. वहीं, आम्रपाली बनाम अरगडा सेमी फाइनल मुकाबले में आम्रपाली 2-0 गोल से विजयी रही. आम्रपाली टीम के सिंकदर को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. इससे पूर्व मगध बनाम एनके, रजरप्पा बनाम राजहरा व सीआरएस बनाम कथारा लीग मैच का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर एक बजे समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा. हेडक्वार्टर व आम्रपाली टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा. पिछले वर्ष भी हेडक्वार्टर की टीम चैंपियन व आम्रपाली उप विजेता बनी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola