Happy Diwali: झारखंड के CM हेमंत सोरेन, पूर्व CM रघुवर दास व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 12 Nov 2023 11:01 PM
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई गणमान्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.
रांची: दीपों के उत्सव दीपावली को लेकर चारों तरफ नजारा रोशनी से जगमग दिखा. मिट्टी के दीये व रंगबिरंगी लाइट्स से सजे घरों से गजब की खूबसूरती झलक रही थी. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई गणमान्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.
सीएम हेमंत सोरेन ने दीं शुभकामनाएं
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि प्रकाशोत्सव दीपावली आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से भर दे. सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें.
प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली, आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से सम्पन्न कर दे। सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ।
दीपावली के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
शुभ दीपावली 🪔आप सभी को काली पूजा की भी… pic.twitter.com/PoCjrKbSph
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 12, 2023
Also Read: PHOTOS: दीपावली पर देखिए पलामू की खूबसूरती, मिट्टी के दीये व रंगबिरंगी लाइट्स से देखते बन रहा नजारा
पूर्व सीएम रघुवर दास ने दीं शुभकामनाएं
झारखंड के पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से जगमगाए.
शुभम करोति कल्याणम,
अरोग्यम धन संपदा,
शत्रु-बुद्धि विनाशायः,
दीपः ज्योति नमोस्तुते।।सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से जगमगाये।
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔 pic.twitter.com/etNjqJyfXU— Raghubar Das (@dasraghubar) November 12, 2023
बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास पर धर्म पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के कल्याण की कामना की.
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
आज अपने आवास पर धर्म पत्नी सुधा गुप्ता संग माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर राज्यवासियों के कल्याण की कामना की!
जय माँ लक्ष्मी 🙏🏻 pic.twitter.com/ub5OlZOemm
— Banna Gupta (@BannaGupta76) November 12, 2023
Also Read: झारखंड: दीपावली में जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, छह जुआरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दीं शुभकामनाएं
झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दीपोत्सव के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहे.
दीपोत्सव के पर्व दीपावली की सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहे।
'शुभ दीपावली' 🪔 pic.twitter.com/AIyU6yIdHa
— Satyanand Bhokta (@BhoktaSatyanand) November 12, 2023
दीपक प्रकाश ने दीं शुभकामनाएं
बीजेपी नेता सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रकाश व खुशियों के महापर्व ‘दीपावली’ में आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए.
प्रकाश व खुशियों के महापर्व 'दीपावली' में आपके जीवन मे सुख, शांति एवं समृद्धि आये।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/QnEVKhdlEO
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) November 12, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










