10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

IMD Yellow Alert: झारखंड के इन जिलों में होगी ओलावृष्टि, मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी

IMD Yellow Alert|भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 12 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे. शेष भागों में आसमान साफ रहेगा.

IMD Yellow Alert: झारखंड के कई जिलों में आज ओलावृष्टि (Hailstorm in Jharkhand) की संभावना है. वहीं, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक होगी. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है. मौसम केंद्र रांची की ओर से यह चेतावनी शुक्रवार को जारी की गयी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि 11 मार्च को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है.

12 मार्च को छाये रहेंगे बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 12 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे. शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. 13 और 14 मार्च को भी राज्य में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
सबसे ज्यादा वर्षा कुमारडुंगी में

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर से लेकर मध्य महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के बीच पछुआ हवाएं चल रही हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. सबसे ज्यादा 11.1 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में हुई.

उच्चतम तापमान चाईबासा का

इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान भी पश्चिमी सिंहभूम में ही दर्ज किया गया. चाईबासा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है. वहीं, सिमडेगा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, जमशेदपुर का 34.6 डिग्री, डालटेनगंज का 34.6 डिग्री और बोकारो का 33.1 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
झारखंड के जिलों का तापमान

वहीं, देवघर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, गिरिडीह का 32.5 डिग्री, गढ़वा का 32.7 डिग्री, रामगढ़ का 31.9 डिग्री और सिमडेगा का 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि देवघर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, गिरिडीह का 17.3 डिग्री, गढ़वा का 17.4 डिग्री, रामगढ़ का 17.1 डिग्री और सिमडेगा का 16.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है.

झारखंड में वर्षा का हाल

बता दें कि झारखंड के कुमारडुंगी में 11.1 मिमी, मझगांव में 6.2 मिमी, कांके के बीएयू में 2 मिमी, बोकारो में 1.5 मिमी और तेनुघाट में 0.2 मिमी वर्षा हुई. 14 मार्च को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र रांची ने जारी किया है. 11 मार्च के बाद रांची का आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और धीरे-धीरे इसका तापमान बढ़ने लगेगा.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel