गीतांजलि मावेरिकस ने जीता जिमखाना प्रीमियर लीग का खिताब

Published at :20 May 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
गीतांजलि मावेरिकस ने जीता जिमखाना प्रीमियर लीग का खिताब

महिला वर्ग की विजेता रेड रूबीज की टीम बनी

विज्ञापन

रांची. रांची जिमखाना क्लब में आयोजित नौ दिवसीय जिमखाना प्रीमियर लीग (जीपीएल) के पुरुष वर्ग का खिताब गीतांजलि मावेरिकस ने जीत लिया. फाइनल के मैन ऑफ द मैच का राघव चितलांगिया को दिया गया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अश्विनी महेश्वरी को, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अखिल टिकमानी को, बेस्ट बॉलर अश्विन किंगर को और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मोहित जैन को दिया गया. वहीं किड्स जूनियर की विजेता येलो टीम रही. इसमें आर्यमन मैन ऑफ द मैच बने, जबकि किड्स सीनियर के विजेता रेड टीम बनी. इसमें हर्षित मैन ऑफ द मैच बने. इसके अलावा महिला वर्ग की विजेता रेड रूबीज की टीम बनी. इसमें प्लेयर ऑफ द मैच पूजा को दिया गया. दर्शकों ने नौ दिनों तक रोमांचक मैचों का लुत्फ उठाया. इस टूर्नामेंट में कमेंट्री अतुल अग्रवाल ने की. टूर्नामेंट को सफल बनाने में यश किंगर, विवेक टिबड़ेवाल, पूजा गेरा, विकास टिकमानी व अखिल टिकमानी की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola