Ranchi News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने किताब का किया लोकार्पण, भारतीय लोकतंत्र के बारे में कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल संतोष गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन में “संसदीय लोकतंत्र: चुनौतियां एवं समाधान” किताब का लोकार्पण किया. इस दौरान राज्यपाल ने भारत में लोकतंत्र की विशेषताएं बताईं.

विज्ञापन

Ranchi News : राज्यपाल संतोष गंगवार ने सामाजिक,आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा प्रकाशित “संसदीय लोकतंत्र: चुनौतियां एवं समाधान “स्मारिका का शुक्रवार को राज भवन में एक समारोह में लोकार्पण किया. इस दौरान संसदीय लोकतंत्र के प्रसंग में चुनौतियो की चर्चा के क्रम में राज्यपाल ने कहा कि भारत जैसे विराट लोकतंत्र के समक्ष अनेक चुनौतियां आती रहती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

छोटे देशों में लोकतंत्र के समक्ष कम चुनौतियां

राज्यपाल ने कहा कि जहां तक छोटे राष्ट्रों का प्रश्न है वहां अपेक्षाकृत लोकतंत्र के समक्ष कम चुनौतियां, प्रश्न खड़े होते हैं. उन्होंने कहा सब कुछ के बावजूद लोकतंत्र के सभी स्तंभ भारतीय संविधान की अवधारणा की अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और उपस्थित होने वाली चुनौतियों के समाधान का मार्ग प्रशस्त करते हैं. यही भारतीय लोकतंत्र की विशेषता और सुंदरता है.

भारत में लोकतंत्र बेहद प्राचीन : राज्यपाल

उन्होंने भारतीय लोकतंत्र के विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र अत्यंत प्राचीन अवधारणा है और इसमें राष्ट्र का सार्वदेशिक कल्याण निहित है. इस महान कार्य में पत्र पत्रिकाओं, मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका तथा दायित्व है.

सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र की प्रशंसा की

संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसी शोध पूर्ण स्मारिकाओं के प्रकाशन के लिए संस्था को धन्यवाद. इस स्मारिका में पद्मश्री बालवीर दत्त, पूर्व सांसद महेश पोद्दार ,सांसद प्रदीप कुमार वर्मा, पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ,डॉक्टर चंद्रकांत शुक्ला ,छत्तीसगढ़ के स्पीकर डॉ. रमन सिंह, पद्मश्री जतिंदर कुमार बजाज ,पूर्व मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, प्रख्यात संविधान वेत्ता पद्मभूषण डॉ. सुभाष कश्यप ,पूर्व कुलपति डा.एसपी सिंह ,जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के डीन डॉ. सुधाकर द्विवेदी , कार्यकारी संपादक प्रभात खबर अनुज कुमार सिंहा,चक्षु राय, ब.पत्रकार श्याम किशोर चौबे चंदन मिश्र,डॉ. मयंक मुरारी, अयोध्या नाथ मिश्र, डॉ. राज रतन सहाय, उदयभान सिंह, मधुकर भारद्वाज प्रभृति विद्वानों के दो दर्जन से अधिक आलेख प्रकाशित हैं.

ये सभी रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओ पी लाल, सचिव ,अयोध्या नाथ मिश्र, संयुक्त सचिव अमरनाथ झा ,सदस्य रमाकांत महतो ,पूर्व कुलपति डॉ. चंद्रकांत शुक्ला, सदस्य रमाकांत महतो एवं स्मारिका के संपादक प्रो.डॉ. संतोष किड़ो आदि उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Elections: NDA को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन ने विधायक और पूर्व विधायक को JMM में कराया शामिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola