ePaper

झारखंड: विविधता में एकता है हमारे देश की पहचान, राजभवन में बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

Updated at : 21 Jan 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: विविधता में एकता है हमारे देश की पहचान, राजभवन में बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर प्रकृति की गोद में बसे हैं. इनका गौरवमय इतिहास रहा है. गरिमामयी विरासत रही है. ये सांकृतिक विविधताओं से भरे पड़े हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत हम एक दूसरे के संस्कृति से अवगत हो रहे हैं.

विज्ञापन

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में रविवार को संयुक्त रूप से पोंगल, सोहराई एवं टुसू पर्व के साथ-साथ त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर का राज्य स्थापना दिवस मनाया. इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है, लेकिन विविधता में एकता है. हम सब एक हैं और एक रहेंगे. भारत के विभिन्न प्रदेशों में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहार एवं उत्सव की अवधारणा एवं उद्देश्यों में भी समानता है. पोंगल पर्व फसल पैदावार वाले के लिए प्रकृति, किसान एवं पशु के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है. हमारे किसान बिना किसी लोभ-लालच के सूर्य की भांति नीयत समय पर खेत की ओर निकाल जाते हैं. उन्होंने कहा कि सोहराई एवं टुसू पर्व के केंद्र बिंदु में भी प्रकृति, कृषि एवं पशु की पूजा ही हैं, जो हमारे जीवन के आधार हैं.

प्रकृति की गोद में बसे हैं त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर प्रकृति की गोद में बसे हैं. इनका गौरवशाली इतिहास रहा है एवं गरिमामयी विरासत रही है. ये राज्य सांकृतिक विविधताओं से भरे पड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत हम एक दूसरे के संस्कृति से अवगत हो रहे हैं. आपसी सौहार्द एवं समन्वय की भावना भी प्रगाढ़ हो रही है.

Also Read: झारखंड: रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विकास के लिए नई तकनीक व खोज पर दें जोर

विकसित भारत में योगदान देने का सभी से किया आग्रह

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देश के विकास के लिए सभी से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया एवं कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम सब ‘विकसित भारत@2047’ में प्रतिबद्ध होकर अपना योगदान दें. इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों के लोगों द्वारा लोक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति भी दी गयी. इस समारोह के पूर्व राजभवन के मूर्ति गार्डन में आयोजित पोंगल उत्सव में राज्यपाल सम्मिलित हुए एवं पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि की कामना की.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: झारखंड में 22 जनवरी को सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, सरकारी ऑफिस में 2:30 बजे तक रहेगी छुट्टी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola