कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट विमला मुंडा के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के उपायुक्त ने दी ये जानकारी

रांची : कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट रांची की विमला मुंडा के लिए खुशखबरी है. अब विमला मुंडा को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही विमला की किस्मत संवरने वाली है. खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों में इनका नाम शामिल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने ये जानकारी दी है. सीएम ने कल उपायुक्त को विमला की आर्थिक तंगी के मामले में अविलंब संज्ञान लेकर मदद करने का निर्देश दिया था.
रांची : कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट रांची की विमला मुंडा के लिए खुशखबरी है. अब विमला मुंडा को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही विमला की किस्मत संवरने वाली है. खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों में इनका नाम शामिल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने ये जानकारी दी है. सीएम ने कल उपायुक्त को विमला की आर्थिक तंगी के मामले में अविलंब संज्ञान लेकर मदद करने का निर्देश दिया था.
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिट्वीट कर जानकारी दी है कि खेल विभाग द्वारा उन्हें जानकारी मिली है कि विमला मुंडा द्वारा सीधी नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया था. शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों में विमला मुंडा का नाम शामिल है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूचना मिलने के बाद रांची के उपायुक्त को विमला को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था.
आदरणीय सर,उपरोक्त मामले के संबंध में खेल विभाग झारखण्ड,रांची से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।सर को यह सूचित करना चाहूंगा, सुश्री विमला मुंडा द्वारा पूर्व में सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के सम्बंध में आवेदन दिया गया था।शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों में विमला मुंडा का नाम शामिल है।
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) October 19, 2020
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट विमला मुंडा की खराब आर्थिक स्थिति को गंभीरता से लिया है. जानकारी मिलते ही उन्होंने रांची के उपायुक्त छवि रंजन को अविलंब इस मामले में संज्ञान लेने एवं खेल सचिव से समन्वय स्थापित कर विमला को हर तरह की मदद करने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी खेल नीति के क्रियान्वित होने पर खिलाड़ियों का भविष्य संवरेगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी गई थी कि रांची निवासी विमला मुंडा ने कराटे में कई मेडल और सर्टिफिकेट प्राप्त किये हैं. विमला नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रही है, आर्थिक स्थिति लचर रहने के कारण प्रतिभा की धनी ये खिलाड़ी किसी प्रकार अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है.
.@DC_Ranchi अविलंब संज्ञान लें एवं खेल सचिव से समन्वय स्थापित कर बहन विमला को हर तरह की मदद पहुँचाते हुए सूचित करें।
साथ ही राज्यवासियों को बताना चाहूँगा की हमारी आगामी खेल नीति के क्रियान्वित होने पर खिलाड़ियों का भविष्य संवरेगा। https://t.co/1zLRrFKRjr
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 18, 2020
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




