Gold Silver Price: झारखंड में सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी के रेट में भी आयी भारी गिरावट, जानें आज का भाव

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

22 कैरेट सोने की बात करें तो राजधानी में 10 ग्राम का मूल्य 56, 550 रुपए तय किया गया है. जबकि देवघर, जमशेदपुर, धनबाद और गुमला में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 57694 रूपया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में सोने चांदी के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में सोना चांदी के गहने बनवाने वाले लोगों के लिए आज फिर से खरीदारी करने का बेहतरीन मौका है. इसलिए बाजार जाने से पूर्व यहां रेट चेक कर लें. रांची के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 59,380 रुपये है. वहीं चांदी के रेट 77,000 रुपए के दर से बेची जाएगी. जो कल के मुकाबले 500 रुपये कम है.

वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो राजधानी में 10 ग्राम का मूल्य 56, 550 रुपए तय किया गया है. जबकि देवघर, जमशेदपुर, धनबाद और गुमला में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 57694 रूपया है. चांदी की बात करें तो इन शहरों में 68,364 रुपये प्रति किलो है. गोल्ड और सिल्वर के रेट में उतार चढ़ाव की वजह उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज है. जबकि सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

Also Read: Gold Silver Price: झारखंड में सोना-चांदी के रेट में आयी भारी गिरावट, जानें आज की कीमत

सोना चांदी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

जानिए क्या है 22, 24 और 18 कैरेट सोना

आपको बता दें कि हमारे देश में मुख्य तौर पर सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की क्वालिटी में मिलता है. अब इनमें से 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं. ऐसे में, आभूषण बनाने के लिए सबसे अधिक चलन में 22 कैरेट सोना ही है. यह सोना 91.67 प्रतिशत शुद्ध होता है. यानी इसके 8.33 प्रतिशत भाग में चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुएं होती हैं. हम इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जानते हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola