Gold Silver Price: झारखंड में सोना-चांदी के रेट में आयी भारी गिरावट, जानें आज की कीमत
Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Sep 2023 11:43 AM
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है. 28 सितंबर को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 46,624 रुपये था
रांची में सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज इसकी कीमत 58,280 रुपये हैं. जबकि 1 किलो ग्राम सिल्वर का रेट 76,500 रुपये है. वहीं, कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 58,910 रुपये और चांदी का रेट 77,000 रुपये था.
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है. 28 सितंबर को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 46,624 रुपये था तो 27 सितंबर को 47,128, 26 सितंबर को 47,336 और 25 सितंबर को 47,464 रुपये था. बता दें कि उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है. सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.
खरीदारी करते वक्त सोने की शुद्धता चेक करना बेहद जरूरी है. आज के दौर में इसे जांचने का तारीका भी बेहद आसान चला है. बस इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी किया गया ऐप को डाउनलोड करना होगा. इस ऐप का नाम बीआइएस केयर है. इसके जरिये आप सोने की शुद्धता की बहुत आराम से चेक कर सकते हैं. बता दें कि ये ऐप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है बल्कि इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Also Read: झारखंड में सोना हुआ महंगा तो चांदी सस्ती, खरीदारी करने से पहले जान लें आज की कीमत
आपने कई बार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के बारे में सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोगों के पास इसकी सही जानकारी होती है. दरअसल, 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. बाजार में भी इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह का एलॉय यानी दूसरा धातू नहीं मिला होता है. 24 कैरेट का सोना इतमा मुलायम और लचीला होता है कि इससे रेगुलर ज्वेलरी नहीं बनाए जा सकते हैं. हालांकि, इसका इस्तेमाल सिक्के और गोल्ड बार बनाने मेंकिया जाता है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल डिवाइसेज में भी इसका उपयोग किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










