Gold Silver Price: राजधानी रांची में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी, जानें अन्य शहरों का हाल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के अन्य शहरों की बात करें तो बोकारो, देवघर और धनबाद में सोने की कीमत में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है. इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 55741 रुपये है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में सोना चांदी के रेट में जबरदस्त देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप आज गहने बनाने का सोच रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 58,380 रुपये तो वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम की कीमत 55,600 तय की गयी है. वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 75,500 रुपये आंकी गयी है. जो कल के मुकाबले 500 रुपये अधिक है.

अन्य शहरों का क्या है हाल

झारखंड के अन्य शहरों की बात करें तो बोकारो, देवघर और धनबाद में सोने की कीमत में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है. इन शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य 55741 रुपये है. वहीं चांदी का रेट बोकारो, जमशेदपुर और देवघर में 65152 रुपये प्रति किलो ग्राम है. जबकि कल इसकी कीमत 65800 रुपये आंकी गयी थी. बता दें कि उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है. सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

Also Read: झारखंड में सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें आज का भाव
BIS hallmark क्या है

BIS Hallmark एक मानक है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards, BIS) ने सोने और चांदी के आभूषणों के लिए स्थापित किया है. यह मानक उन आभूषणों की गुणवत्ता, शुद्धता और कार्यक्षमता की गारंटी प्रदान करने के लिए है जो उन्हें पास करते हैं. जब भी आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं और आपको उनकी गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि करनी होती है, तो आपको उन आभूषणों पर BIS Hallmark दिखाई देता है. यह मानक आभूषणों के कई पैरामीटर्स को जांचकर प्रमाणित करता है, जैसे कि धातु की प्रतिशत परत, आभूषण का वजन, काटने की तकनीक, आदि. BIS Hallmark का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों की पहचान करने में मदद करना है और उन्हें विश्वासनीयता और सुरक्षा की भावना प्रदान करना है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola