बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेसरा ओपी क्षेत्र में घटी घटना
रांची. मेसरा ओपी क्षेत्र में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी मजदूर महेश मुंडा ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में बच्ची की मां के बयान पर मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उस बयान के आधार पर आरोपी महेश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना सात जुलाई की है. बच्ची की मां ने कहा कि बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, उसी दौरान महेश मुंडा बच्ची को कमरे में ले गया और पैर-हाथ बांध कर उसके साथ गलत हरकत की. काफी देर होने के बाद मां उसे खोजने निकली तो देखा कि बच्ची उसके घर से निकल रही है. बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बतायी. इसके बाद मां अपनी बच्ची को लेकर उसका इलाज कराने रिम्स आयी. इलाज के दौरान चिकित्सक ने उससे कहा कि मामला पुलिस का है, इसलिए मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को मिलेगी. उसके बाद बच्ची की मां मेसरा ओपी पहुंची और सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










