Ghatshila By Election Result 2025: ऐसे घाटशिला में झामुमो ने लगायी जीत की हैट्रिक, बीजेपी पस्त

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :15 Nov 2025 8:29 AM
विज्ञापन
Somesh Soren with CM Hemant Soren

सोमेश सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ (Photo: X)

Ghatshila By Election Result 2025 : झामुमो को 104936, भाजपा को 66335 और जेएलकेएम को 11563 वोट मिले. झामुमो प्रत्याशी की जीत के साथ ही जमशेदपुर से घाटशिला तक जश्न मना. झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को 38,601 मतों से जीत मिली.

विज्ञापन

Ghatshila By Election Result 2025 : घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को 38,601 मतों से जीत दिलायी. आम मतदाताओं ने इस जीत के साथ पूर्व विधायक और मंत्री रहे रामदास सोरेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. घाटशिला विधानसभा के चुनाव में यह पहला मौका है, जब झामुमो ने सोमेश सोरेन की जीत के साथ हैट्रिक बनाने का काम किया है.

झामुमो के सोमेश सोरेन को कुल 1,04,936 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 66,335 मतों पर ही संतोष करना पड़ा. 11,563 वोट पाकर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू तीसरे स्थान पर रहे. नोटा में 2768 मत मिले और वह चौथे नंबर पर रहा.

जीत के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सोमेश सोरेन को प्रमाणपत्र प्रदान किया. झामुमो प्रत्याशी की जीत के साथ ही जमशेदपुर से लेकर घाटशिला तक पार्टी नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गये. पटाखे छोड़े गये और गुलाल लगाकर व लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी.

पहले राउंड से ही झामुमो प्रत्याशी आगे रहे

मतगणना के लिए को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में 15 टेबल लगाये गये थे, जिन पर 20 राउंड की मतगणना के बाद झामुमो के सोमेश सोरेन को विजयी घोषित किया गया. झामुमो प्रत्याशी ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी को इस राउंड में झटका लगा, वह सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गये थे. दूसरे नंबर में जेकेएलएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने स्थान बना लिया. दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने अपनी स्थिति को सुधार किया और वे दूसरे नंबर पर आये. 20 राउंड की मतगणना में एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया, जब वे झामुमो प्रत्याशी से आगे निकल पाये. जेएलकेएम के केंद्रीय नेता जयराम महतो ने भी 2024 का चुनाव लड़ चुके रामदास मुर्मू को ही प्रत्याशी बनाया था. पिछले चुनाव में रामदास मुर्मू को 8092 मत मिले थे, उपचुनाव में उनके 2471 मत बढ़कर 11563 हो गये. झामुमो प्रत्याशी की जीत का जश्न पहले राउंड से कॉलेज परिसर के बाहर शिविर में मनाया जाने लगा था, जबकि भाजपा प्रत्याशी और समर्थक सातवें राउंड में वहां से निकल गये थे.

यह भी पढ़ें : Ghatshila By Election Result 2025: आज वही तीर घूमकर बाबूलाल पर आ गिरा, घाटशिला जीतने के बाद झामुमो ने कसा तंज

रामदास ने 22446 मतों से बाबूलाल सोरेन को हराया था

2024 के विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन को 98,356 मत मिले थे, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 22446 मतों से पराजित किया था. उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन पिछले विधानसभा में मिले 75,910 मतों को भी मेंटेन नहीं कर पाये, इस बार उन्हें पिछले चुनाव की तुलना में 9675 मत कम मिले हैं. मालूम हो कि घाटशिला के पूर्व विधायक सह झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद उक्त सीट खाली हुई, जिस पर उपचुनाव हुए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola