फन क्लब डकरा की टीम 1-0 गोल से बनी चैंपियन

Birsa Munda
तीन दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन
प्रतिनिधि, खलारी : चामापानी महुआ मैदान चामा में खेले जा रहे तीन दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का फन क्लब डकरा की टीम विजेता बनी. टूर्नामेंट का फाइनल मैच कलटू किंग बनाम फन क्लब डकरा की टीम के बीच खेला गया. जिसमें फन क्लब डकरा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 गोल से फाइनल मैच जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. इससे पूर्व गुरुवार को ही प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला सेमीफाइनल फन क्लब डकरा और जेएससी चोड़ा की टीम बीच हुआ. जिसमेें फन क्लब डकरा की टीम विजयी रही. दूसरा सेमीफाइनल मैच आदिवासी ब्रदर मड़माडू बनाम कलटू किंग की टीम के बीच हुआ. जिसमें कलटू किंग की टीम ने जीत दर्ज की. समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम नारायण भगत व विशिष्ट अतिथि भाजपा के राकेश मिश्रा व मुखिया विश्वनाथ भगत ने विजेता टीम को खस्सी व 8000 रुपये नकद तथा उपविजेता टीम को खस्सी और 6000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट में तृतीय स्थान पर रही आदिवासी ब्रदर मड़माडू की टीम को 4000 रुपये व चतुर्थ स्थान पर रही जेएससी चोड़ा की टीम को 3000 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के संरक्षक विश्वनाथ भगत, अध्यक्ष बिरेन्द्र उरांव, सचिव बिरसा उरांव, लालू उरांव, अविनाश उरांव, विष्णु उरांव, रमेश भगत, सुभाष भगत, नंदु कुमार, गुड्डू उरांव, बुधराम उरांव, धर्मेंद्र उरांव, रामचंद्र गंझू, दिनेश उरांव, पंचू उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










