38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड:पूर्व पीएम राजीव गांधी की 79‍वीं जयंती पर संगोष्ठी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बीजेपी पर साधा निशाना

युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा कि यह हमारे दूरदर्शी नेताओं की सोच का ही नतीजा है कि आज हम कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे दुनिया को आगे बढ़ते देख रहे हैं.

रांची: देश के पू्र्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पूरे झारखंड में धूमधाम से मनायी गयी. कांग्रेस नेताओं ने जयंती समारोह का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वक्ता के रूप में शामिल हुए. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे. उन्होंने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आधुनिकीकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए देश में कंप्यूटर लाने का दृढ़ निश्चय किया था, तो उस वक्त उन लोगों ने विधवा विलाप किया था जो आज कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग कर सत्ता भोग रहे हैं.

दूरदर्शी नेता की थी ये सोच

युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा कि यह हमारे दूरदर्शी नेताओं की सोच का ही नतीजा है कि आज हम कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे दुनिया को आगे बढ़ते देख रहे हैं.

Also Read: झारखंड: डीजीपी के आदेश के बाद भी थम नहीं रहे अपराध, बेखौफ अपराधी रांची में वारदातों को दे रहे अंजाम

कांग्रेस की नीतियों का विरोध कर फिर वही अपनाते हैं

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि देश में आधुनिकीकरण, कंप्यूटर और संचार क्रांति पर पश्चिमी सभ्यता से देश को खतरा बताने वाले लोग आज अपनी पूरी पार्टी इसी कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे चला रहे हैं. ये लोग पहले कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हैं. बाद में उसी को अपनाकर विकास का दंभ भरते हैं. इनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर होता है.

Also Read: झारखंड: इक्कीसो महादेव व स्वर्णरेखा नदी को बचाने के लिए चलेगा पोस्टकार्ड अभियान, पीएम व सीएम से लगाएंगे गुहार

जयंती समारोह में ये थे मौजूद

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी, रांची ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश किरण महतो, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश कौल, प्रोफेसर विश्वनाथ मुंडा, डॉ एलिस, अमरनाथ मुंडा, रांची महानगर के प्रभारी संजीव रंजन, फहद खान, रांची ग्रामीण के प्रभारी देव शर्मा, परमिंदर मिश्रा, रिशु कुजूर, जमील अख्तर, विक्की ठाकुर, अवलीन सुरेंद्र समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस प्रदेश एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान

इधर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर गुमला जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल, गुमला में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 15 यूनिट रक्तदान किया. मौके पर जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति के माध्यम से मोबाइल और कंप्यूटर का श्रेय उन्हीं को जाता है. रक्तदान करने वालो में जिला उपाध्यक्ष शादाब आलम, नीके उरांव, फिरोज खान, संदीप उरांव तौकीर अंसारी, कैफ आलम, वाहिद अख्तर, छोटू नायक, वारिश खान, सुभाष उरांव, मनीष तिर्की, रीकेश सिंह, गुलज़ार अंसारी, फिरोज अंसारी, बीरेंदर नायक ने रक्तदान किया. मौके पर जिला जिला सह प्रभारी संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष पल्लव कुजूर, अंजलिनता बाड़ा, महासचिव मंगल खड़िया, फ़्लोरा केरकेट्टा, सिसई उप प्रमुख नीलेश उरांव, कैश अंसारी, राजीव महतो सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब

युवा कांग्रेस ने मनायी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

पलामू जिले के मेदिनीनगर में युवा कांग्रेसियों ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी जयंती मनायी. इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड के पिंडरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के विकास में उनके योगदान के बारे में ग्रामीणों को बताया. युवा कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष परवेज़ अली उर्फ मुन्ना खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति लायी. देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. युवा कांग्रेसियों ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया. इस मौके पर अजय कुमार, तौसिफ कमर, नीतीश पासवान, नावेद खान, सोनू खान,अभिषेक कुमार, करण कुमार, प्रीतम गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

Also Read: पीवीटीजी छात्रों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग शुरू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य, बोले सीएम हेमंत सोरेन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें