भुसुर पतरा में लगा वन एवं पर्यावरण मेला

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
भुसुर पतरा में लगा वन एवं पर्यावरण मेला

सिकिदिरी के भुसुर पतरा में गुरुवार को वन एवं पर्यावरण मेला लगा.

विज्ञापन

अनगड़ा.

सिकिदिरी के भुसुर पतरा में गुरुवार को वन एवं पर्यावरण मेला लगा. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के रणधीर चौधरी व जैलेंद्र कुमार ने पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. ग्रामीणों ने आजीवन पेड़-पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया. रामटहल चौधरी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आनेवाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने कहा कि वन समितियां अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही हैं. ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश किशोर महतो, कामेश्वर महतो, अलखनाथ महतो, खालिक खान, प्रकाश महतो, शिवचरण महतो, अमृत महतो, नीलमोहन पाहन, संजय महतो, शिवधर रजवार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola