Political news : बापू के सिद्धांतों को अपनायें : सीएम

Updated:
विज्ञापन
Political news : बापू के सिद्धांतों को अपनायें : सीएम

राज्यपाल और सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

विज्ञापन

रांची. गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है. उनके सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नयी दिशा दी, बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी. सीएम ने राज्यवासियों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनायें और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें.

सीएम ने शास्त्री जी को भी याद किया

सीएम ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे. उनके दिये गये नारे जय जवान, जय किसान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और भारत को और सशक्त बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola