मैक्लुस्कीगंज में छाया कोहरा, ठिठुरे लोग

Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज में छाया कोहरा, ठिठुरे लोग

मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावडीह, हेसालौंग, लपरा, मायापुर, चीनाटांड़, जोभिया, दुल्ली सहित अन्य जगहों पर शुक्रवार को सुबह छह बजे घना कोहरा से काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावडीह, हेसालौंग, लपरा, मायापुर, चीनाटांड़, जोभिया, दुल्ली सहित अन्य जगहों पर शुक्रवार को सुबह छह बजे घना कोहरा से काफी परेशानी हुई. सुबह नौ बजे तक कोहरा का प्रकोप रहा. कोहरे के कारण रेल व हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. वाहनों की रफ्तार धीमी रही. एंग्लो समुदाय के नेल्सन पॉल बॉबी गॉर्डन ने अपने घर में लगे तापमान मापक यंत्र से शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान लगभग सात डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. घना कोहरा से विजिबिलिटी भी पांच मीटर के लगभग रहा. दिन के लगभग 10 बजे खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली. पूरे दिन सर्द हवाओं के चलने से कनकनी रही.

फोटो 3 – छाया घना कोहरा. धीमी गति से गन्तव्य की ओर जाते वाहन, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेसि रिकॉर्ड.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola