Fodder Scam : लालू प्रसाद की जमानत मामले में सीबीआई हाईकोर्ट में कर सकती है जवाब दाखिल

Fodder Scam : रांची : दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला मामले में आज सोमवार को सीबीआई हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर सकती है. आपको बता दें कि इस मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. इस मामले में हाईकोर्ट में 27 नवंबर को सुनवाई होनी है.
Fodder Scam : रांची : दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला मामले में आज सोमवार को सीबीआई हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर सकती है. आपको बता दें कि इस मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. इस मामले में हाईकोर्ट में 27 नवंबर को सुनवाई होनी है.
झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव की ओर से दुमका कोषागार मामले में जमानत की गुहार लगायी गयी है. इस मामले में इन्हें जमानत मिलती है तो वे जेल से बाहर निकल जाएंगे. आपको बता दें कि 4 मामलों में से तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है. इस मामले में जमानत के लिए लालू प्रसाद ने आधी सजा काटने और अपनी बीमारियों का हवाला दिया है.
Also Read: Akshay Navami : अक्षय नवमी आज, इस मंत्र का जप कर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स स्थित केली बंगले में इलाजरत हैं. इससे पहले रिम्स में इनका इलाज चल रहा था. कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया था.
सूत्रों की मानें, तो सीबीआई अपने जवाब में सीआरपीसी की धारा 427 का हवाला दे सकती है. इसके तहत एक तरह के मामले में कई बार सजा मिली है तो निचली अदालत द्वारा अपने आदेश में यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, लेकिन सीबीआई का दावा है कि लालू प्रसाद की ओर से निचली अदालत में इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया है. इसलिए सीबीआइ का मानना है कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार में भी एक दिन की सजा नहीं काटी.
Also Read: पलामू किला से मेला देख लौट रहे मुखिया की सड़क हादसे में मौत, उपमुखिया समेत अन्य घायल
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




