पलामू किला से मेला देख लौट रहे मुखिया की सड़क हादसे में मौत, उपमुखिया समेत अन्य घायल

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू जिले के मेदिनीनगर – औरंगाबाद मुख्य पथ पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना पुल के पास बोलेरा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें कुंभी कला पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह की मौत हो गयी, जबकि उपमुखिया शिवचंद यादव, उपेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि ये सभी लोग पलामू किला में आयोजित मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क दुर्घटना हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू जिले में सड़क हादसे में एक मुखिया की मौत हो गयी, जबकि उपमुखिया समेत अन्य घायल हैं. इनका इलाज मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि ये सभी पलामू किला में आयोजित मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में सड़क हादसा हो गया. इसमें मुखिया की मौत हो गयी, जबकि उपमुखिया समेत अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read: कोल परियोजना की गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में शामिल नहीं हो रही विधायक अंबा प्रसाद

घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार प्रखंड के बीडीओ मो जहूर आलम, बीपीओ आनंद कुमार, भाजपा नेता शंकर यादव अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. घटना रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता है कि सभी पलामू किला में आयोजित मेला को देख कर वापस लौट रहे थे.

Also Read: सरकारी मदद की आस में कट गये 18 साल, लेकिन पलामू प्रशासन की तरफ से अब तक नहीं हुई कोई पहल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola