Flash Flood Alert: रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, आईएमडी का अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश के बाद 12 जिलों में बाढ़ का अलर्ट.
Flash Flood Alert: झारखंड के कम से कम 12 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. किन 12 जिलों पर है बाढ़ का खतरा, यहां पढ़ें.
Flash Flood Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हाइड्रोमेट डिवीजन के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने रविवार 6 जुलाई को यह जानकारी दी. फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान यानी 7 जुलाई को शाम को 5:30 बजे तक भारी बारिश की वजह से रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ आ सकती है.
Flash Flood Alert: झारखंड के इन जिलों में है खतरा
फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने कहा है कि झारखंड ही नहीं, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दर्जनों जिलों में भी बाढ़ का खतरा है. झारखंड के जिन जिलों में बाढ़ का खतरा है, उसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो शामिल हैं.
झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
इससे पहले रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम केंद्र ने कहा था कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इन जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है. कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
24 घंटे के दौरान सक्रिय रहा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. मानसून ट्रफ झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है. इसका असर मौसम पर देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, किस जिले में कितना बरसा मानसून, यहां देखें रिकॉर्ड
लातेहार के चंदवा में 90.2 मिमी वर्षा
झारखंड में सबसे ज्यादा 90.2 मिलीमीटर वर्षा लातेहार जिले के चंदवा में दर्ज की गयी. इस दौरान राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में रिकॉर्ड किया गया. आज डालटनगंज में 19.6 मिलीमीटर वर्षा हुई.
इसे भी पढ़ें
Murder in Gumla: गुमला में व्यवसायी की दिनदहाड़े भुजाली मारकर हत्या
देवघर के आस्तिक गैंग का गुर्गा धनबाद में गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद
धनबाद में बोले बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के खिलाफ खड़े हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी
सरायकेला-चाईबासा रोड पर सड़क दुर्घटना में 17 घायल, गंभीर रूप से घायल 3 लोग एमजीएम रेफर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




