ePaper

Murder in Gumla: गुमला में व्यवसायी की दिनदहाड़े भुजाली मारकर हत्या

Updated at : 06 Jul 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Murder in Gumla Jharkhand

विनोद जाजोदिया.

Murder in Gumla: रविवार करीब साढ़े तीन बजे विनोद जाजोदिया अपने घर के सामने एक दुकान से ब्रेड खरीदकर घर आ रहे थे. सड़क पार करते समय पीछे से एक अपराधी आया और उनकी गर्दन, चेहरे और सिर पर भुजाली से वार कर दिया. हमले में उनकी एक आंख भी निकल गयी. सिर फट गया.

विज्ञापन

Murder in Gumla| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला शहर के जाने-माने व्यवसायी सिसई रोड निवासी विनोद जाजोदिया की रविवार को अपराधियों ने दिन-दहाड़े भुजाली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से गुमला के व्यापारियों में आक्रोश है. रविवार को ही सीए का रिजल्ट जारी हुआ है. इसमें विनोद के बेटे गोविंद जाजोदिया ने सफलता हासिल की है. इससे परिवार में खुशी का माहौल था. परंतु, खुशी के बीच अपराधियों ने विनोद की हत्या कर दी, जिससे घर में मातम छा गया.

3 अपराधियों ने विनोद जाजोदिया पर किया हमला

घटना के बाद देर शाम को गुमला शहर के व्यापारियों की भीड़ मृतक के घर के समीप जुट गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. इसमें एक युवक विनोद को भुजाली मारते देखा गया है. बताया जा रहा है कि 3 अपराधी थे. इसमें 2 अपराधी रेकी कर रहा था. एक अपराधी ने विनोद जाजोदिया पर हमला किया. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कहा है कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

  • दिन-दहाड़े एक अपराधी ने भुजाली से कई बार चेहरे में वार किया
  • बेटा के सीए बनने से व्यापारी विनोद जाजोदिया काफी खुश थे

Murder in Gumla: हमले के बाद भागने लगे राहगीर

रविवार करीब साढ़े तीन बजे विनोद जाजोदिया अपने घर के सामने एक दुकान से ब्रेड खरीदकर घर आ रहे थे. सड़क पार करते समय पीछे से एक अपराधी आया और उनकी गर्दन, चेहरे और सिर पर भुजाली से वार कर दिया. हमले में उनकी एक आंख भी निकल गयी. सिर फट गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रात 8 बजे गुमला पहुंचा विनोद का शव

हमला करने के बाद हमलावर बड़े आराम से निकल गया. जिस समय विनोद पर हमला हो रहा था, उस समय आसपास काफी भीड़ थी. किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया. कुछ युवकों ने हिम्मत जुटाकर घायल विनोद को गुमला अस्पताल पहुंचाया. वहां से रांची ले जाने के क्रम में भरनो में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. रात आठ बजे शव को गुमला लाया गया.

इसे भी पढ़ें

सरायकेला-चाईबासा रोड पर सड़क दुर्घटना में 17 घायल, गंभीर रूप से घायल 3 लोग एमजीएम रेफर

धनबाद में बोले बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के खिलाफ खड़े हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

देवघर के आस्तिक गैंग का गुर्गा धनबाद में गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, किस जिले में कितना बरसा मानसून, यहां देखें रिकॉर्ड

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola