लायंस क्लब गुमला की नई टीम ने संभाली कमान, सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
लायंस क्लब गुमला का 36वां पद स्थापना समारोह संपन्न हुआ। पदम साबू को अध्यक्ष और डॉ. शंकर जाजोदिया को सचिव चुना गया। क्लब ने 174 सेवा गतिविधियों का ब्यौरा दिया।
गुमला: लायंस क्लब गुमला का 36वां पद स्थापना समारोह रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह की मुख्य अतिथि जिला पाल एमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार थीं. इस दौरान सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और दायित्व की शपथ दिलायी गई. साथ ही नये सदस्यों का इंडक्शन कराया गया.
पिछले सत्र में हुईं 174 सेवा गतिविधियां
समारोह में सत्र 2025-26 के सचिव डॉ शंकर लाल जाजोदिया ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि बीते सत्र में क्लब की ओर से 174 सेवा गतिविधियां आयोजित की गई. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए गए.
मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र ‘वी सर्व’ है. जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है. उन्होंने भविष्य में सेवा गतिविधियों का दायरा और बढ़ाने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें- परसा में फुटबॉल का रोमांच शुरू, उद्घाटन मैच में नगर स्पॉटिंग क्लब ने मारी बाजी
नयी टीम ने संभाली जिम्मेदारी
इंस्टॉलिंग ऑफिसर पीडीजी पीएमजेएफ लायन कमल जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की.
सत्र 2026-27 के लिए लायन पदम साबू को अध्यक्ष, मनमोहन केसरी को प्रथम उपाध्यक्ष, दामोदर कसेरा को द्वितीय उपाध्यक्ष तथा डॉ शंकर जाजोदिया को सचिव बनाया गया. संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार केसरी को एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर, हेमंत कुमार को मार्केटिंग कम्युनिकेशन, संजीव उर्वशी को मेंबरशिप चेयरपर्सन, अनिल अग्रवाल को सर्विस चेयरपर्सन और अशोक जायसवाल को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी दी गई. महेश गुप्ता, बनवारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल और राज अग्रवाल को क्लब डायरेक्टर बनाया गया.
सेवा कार्यों को प्राथमिकता देगी नई टीम
नवनियुक्त अध्यक्ष पदम साबू ने कहा कि नई टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देगी. उन्होंने क्लब की सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की बात कही. समारोह में कमल जैन, माधव लखोटिया, सिद्धार्थ मजूमदार, कंचन साहू, राहुल वर्मा समेत क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया.
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का आंदोलन, रांची में डीसी कार्यालय का घेराव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए