परसा में फुटबॉल का रोमांच शुरू, उद्घाटन मैच में नगर स्पॉटिंग क्लब ने मारी बाजी
खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए थानेदार | Prabhat Khabar Network
भरनो के परसा गांव में पांच दिवसीय कैशमनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. उद्घाटन मैच में नगर स्पॉटिंग क्लब ने गौरव स्पोर्ट्स को हराया.
सुनील कुमार रवि की रिपोर्ट
भरनो (गुमला): भरनो प्रखंड के परसा गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कैशमनी प्राइज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया.
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय पहल है. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- अनुशासन और सेवा भावना से देश के जिम्मेदार नागरिक बनें कैडेट : लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा
उद्घाटन मैच में नगर स्पॉटिंग क्लब की जीत
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गौरव स्पोर्ट्स भरनो और नगर स्पॉटिंग क्लब के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले में नगर स्पॉटिंग क्लब ने गौरव स्पोर्ट्स भरनो को तीन गोल से हराकर जीत दर्ज की.
मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मीर आरिफ, मीर मंजूर, साफिल फरास, शंकर उरांव, मीर अनवर, मीर जुलफान, चंगेज खान, कपिल गोप, मंगरा उरांव, मीर गुलजार, जाबू फरास सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में जुटा कुम्हार समाज, सामाजिक सुधार और एकजुटता पर जोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए