ePaper

होली से पहले रांची में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 08 Mar 2020 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
होली से पहले रांची में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

flag march of police at main road ranchi before holi. पुलिस ने कहा है कि लोग शांतिपूर्वक होली (Holi) का त्योहार मनायें. जबरन किसी को रंग न लगायें. होली के बहाने किसी को परेशान करने से भी बचने की सलाह पुलिस ने लोगों को दी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च किया. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में मेन रोड में पुलिस बल ने मार्च किया और लोगों को आश्वस्त किया कि वे बेखौफ होकर होली का जश्न मनायें. होली के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से निबटने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह तैयार है. रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

मेन रोड में फ्लैग मार्च के दौरान वज्र वाहन को भी सड़क पर उतारा गया था. पुलिस ने कहा है कि लोग शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनायें. जबरन किसी को रंग न लगायें. होली के बहाने किसी को परेशान करने से भी बचने की सलाह पुलिस ने लोगों को दी है. कहा गया है कि होली के दिन सभी चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी.

undefined

यह भी कहा गया है कि किसी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निबटा जायेगा. संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया जायेगा. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं स्थिति पर नजर रखेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola