FIITJEE सेंटर के बंद होने से झारखंड के दो हजार बच्चों का भविष्य अधर में, अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूबे
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Jan 2025 10:47 AM
फिटजी कोचिंग संस्थान के बंद होने से झारखंड के 2 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
FIITJEE Coaching Center Ranchi: फिटजी कोचिंग संस्थान के बंद हो जाने से झारखंड के दो हजार बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है. रांची में इस संस्थान के दो ब्रांच चल रहे थे. अब यहां पर अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें.
रांची, राजेश तिवारी: देश भर के फिटजी कोचिंग सेंटर रातों रात बंद हो गये. राजधानी में भी इसके दो ब्रांच थे, वह भी बंद हो चुके हैं. इससे राज्य के दो हजार का भविष्य अधर में लटक गया है. यह खबर ऐसे समय में आयी है, जब आईआईटी जेईई की परीक्षा चल रही है. फिटजी के अचानक बंद होने से कई विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को तगड़ा झटका लगा है. ये लोग लाख रुपये की फीस का भुगतान कर चुका हैं.
अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूबे
अब रांची के फिटजी कोचिंग सेंटर्स पर अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब बच्चे के आगे की पढ़ाई कैसे होगी. कोचिंग सेंटर्स को जो फीस एडवांस में दी गयी है, उसका क्या होगा? फिटजी के बंद होने से यहां पढ़ा रहे अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूब गये हैं.
रांची में फिटजी के दो सेंटर संचालित थे
रांची में फिटजी के दो सेंटर संचालित थे, जहां अभिभावकों ने लाखों रुपये देकर बच्चे का नामांकन कराया था. अब बड़ा सवाल है कि अब उनके पैसों क्या होगा? अब तक फिटजी प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है.
किसी ने लोन लेकर, तो किसी ने बिना क्लास किये भरी पूरी फीस
हद तो तब हो गयी, जब बच्चों से लाखों रुपये की फीस लेने के बाद बिना किसी नोटिस के सेंटर पर ताला लटका दिया गया है. किसी के मां‐बाप ने लोन लेकर फीस भरी है, तो किसी ने अपनी पूरी कमाई
बच्चों की पढ़ाई में झोंक दी. ऐसे ही कुछ अभिभावकों से बात की गयी, तो उनका कहना था कि कोचिंग सेंटर शुरू होगा या नहीं और शुरू होगा तो कब होगा, इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी जा रही है. इस स्थिति में बच्चों के साथ अभिभावकों की भी बेचैनी भी बढ़ गयी है. कई अभिभावक ऐसे भी हैं, जिनके बच्चों ने एक भी क्लास नहीं की, लेकिन वह फीस पूरी दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










