बार के अंदर-बाहर गलियारे में जमकर हुई थी मारपीट, लाठी-डंडे, लात-घूंसे की हुई बौछार

एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में रविवार की रात हुई वारदात सीसीटीवी में कैद
रांची (वरीय संवाददाता). एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में रविवार की रात जमकर मारपीट हुई थी. लाठी-डंडा और लात घूंसों भी चलाये गये. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि सबसे पहले बार के अंदर मारपीट की घटना हुई. इसके बाद अभिषेक व उसके साथियों को बार बाउंसरों ने बाहर कर दिया. फिर बार से निकलने पर गलियारे में अभिषेक और उसके दोस्तों को बार के बाउंसरों, लीज होल्डर, मैनेजर, स्टाफ ने घेरकर लाठी-डंडे और लात घूसों से जमकर पीटा. इस दौरान अभिषेक और एक बाउंसर का कपड़ा फट गया था. घटना के समय अभिषेक टी-शर्ट और पैंट पहने हुए था. सीसीटीवी में भी यह वारदात कैद हुई है. घर जाकर ड्रेस चेंज करने के बाद हथियार लेकर बार लौटा था अभिषेक : बार में मारपीट के बाद अभिषेक दोस्तों के साथ बाहर चला गया था. इसके बाद मारपीट का बदला लेने का इनलोगों ने प्लान बनाया. इसके बाद अभिषेक सेल सिटी स्थित घर गया. वहां उसने दूसरा टी-शर्ट और हाफ पैंट पहना. फिर रायफल लेने के बाद गाड़ी से वापस एक्सट्रीम बार लौटा. इसके बाद लिफ्ट से ऊपर जाकर बार के बाहर खड़े डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी. अभी तक हथियार नहीं खोज पायी है पुलिस : पुलिस का कहना है कि जिस रायफल से अभिषेक सिंह ने डीजे संदीप प्रमाणिक को गोली मारी थी, उस रायफल को अभिषेक के पिता अशोक सिंह ने छिपा दिया है. रायफल के संबंध में अशोक सिंह से पुलिस ने कई बार पूछताछ की, लेकिन उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बताया. इस वजह से पुलिस अभी तक हथियार बरामद नहीं कर पायी है. हथियार घटना का अहम साक्ष्य है. हत्याकांड में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस : घटना में अभी तक हथियार नहीं मिलने के कारण रांची पुलिस अभिषेक, उसके पिता व अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसको लेकर रांची पुलिस कोर्ट में दो-तीन दिनों में आवेदन देगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




