Farmer Loan Waiver In Jharkhand : रांची के 50 हजार किसानों की ऋण माफी जल्द, उपायुक्त ने बैंकों को दिया ये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Farmer Loan Waiver In Jharkhand : रांची के 50 हजार किसानों की ऋण माफी जल्द, उपायुक्त ने बैंकों को दिया ये निर्देश

उपायुक्त सोमवार को रामकृष्ण मिशन सभागार में कृषि ऋण माफी को लेकर आयोजित जिलास्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारा के लिए एक-एक आदमी बैंकों में रखें. लाभुक किसानों की सूची बैंकों में टांगे. संयुक्त कृषि निदेशक सुभाष सिंह ने कहा कि बैंक जितना मेहनत करेंगे, योजना उतनी सफल होगी. जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि ऋणी किसानों की सूची बैंकों से तैयार होगी.

विज्ञापन

loan waiver scheme in jharkhand news update, farm loan waiver news today in jharkhand रांची : उपायुक्त छवि रंजन ने बैंकों से आग्रह किया कि किसानों को ऋण माफी की सुविधा जल्द से जल्द मिले, इसके लिए डाटा जल्द लोड करें. इसमें बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआइ और पीएनबी का रोल महत्वपूर्ण है. राजधानी में करीब 50 हजार किसानों को ऋण माफी का लाभ दिया जाना है.

उपायुक्त सोमवार को रामकृष्ण मिशन सभागार में कृषि ऋण माफी को लेकर आयोजित जिलास्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारा के लिए एक-एक आदमी बैंकों में रखें. लाभुक किसानों की सूची बैंकों में टांगे. संयुक्त कृषि निदेशक सुभाष सिंह ने कहा कि बैंक जितना मेहनत करेंगे, योजना उतनी सफल होगी. जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि ऋणी किसानों की सूची बैंकों से तैयार होगी.

यह पोर्टल में अपलोड होगा. इसके बाद किसानों को कॉमन सर्विस सेंटर में इ-केवाइसी कराना है. इसके लिए राशन कार्ड का नंबर जरूरी है. यहां अपलोड होने के बाद कृषि पदाधिकारी के लॉगिन में जायेगा. वहां से उपायुक्त को भेजा जायेगा. उपायुक्त डाटा कृषि निदेशक को भेजेंगे. वहां से किसानों के खाते में राशि जायेगी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola