सिल्ली काॅलेज में विदाई समारोह का आयोजन
Published by : VISHNU GIRI Updated At : 16 Mar 2026 6:51 PM
एमए सत्र 2023-25 के विद्यार्थियो के लिए सोमवार को।विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
सिल्ली. सिल्ली काॅलेज सिल्ली के कुरमाली विभाग के तत्वावधान में एमए सत्र 2023-25 के विद्यार्थियो के लिए सोमवार को।विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन सत्र 2024- 26 के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि कुरमाली कवि किंकर महतो एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में नेट जेआरएफ के सफल एवं कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को कुरमाली किताब एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किंकर महतो ने कुरमाली भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं संस्कृति के संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये. कुरमाली विभागाध्यक्ष सुबोध कांत महतो ने सभी छात्र-छात्राओं को लोक साहित्य से सीखने की प्रेरणा लेने की सलाह दी. मौके पर कॉलेज के।छात्र छात्राओं में उमा, जसना, प्रमिला, रूपाली, भाग्य कुमारी, उषा, अनिता, अनंत महतो, रोहित कुमार, अश्वनी कुमार आदि ने अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम का संचालन प्रो तिलक महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो नकुल चंद्र महतो ने किया. इस मौके पर प्रो अर्चना कोइरी , डॉ मनोज कुमार, किरीटी भूषण, केसी रॉय, डॉ सुकल्यान महतो एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










