शिविर में 631 में 519 आवेदनों का निष्पादन

Updated at : 11 Sep 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

चूरी मध्य व पूर्वी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी : खलारी प्रखंड के चूरी मध्य पंचायत स्थित बूढ़ी मां मंदिर के पास मैदान में व चूरी पूर्वी पंचायत भवन के समीप आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. अध्यक्षता बीडीओ संतोष कुमार ने की. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. बीडीओ संतोष कुमार ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. दोनों पंचायत में कार्यक्रम के दौरान बीडीओ संतोष कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. कार्यक्रम में 22 लोगों को धोती-साड़ी वितरण, सर्वजन पेंशन के लिए 27 आवेदन, 15वें वित्त आयोग के तहत 18 योजना की स्वीकृति, अबुआ आवास योजना में 66 आवेदन, आयुष्मान कार्ड के 51, आधार कार्ड पंजीकरण के 95, राशन कार्ड सुधार के 168, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 15, सावित्री बाई फुले के तीन, केसीसी के तीन आवेदन जमा हुए. वहीं कार्यक्रम के दौरान 57 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. दोनों पंचायतों में कुल 631 आवेदनों में से 519 का तत्काल निष्पादन किया गया. कार्यक्रम में शामिल लोग : कार्यक्रम में चूरी मध्य पंचायत मुखिया सुनीता देवी, पंसस चूरी मध्य उर्मिला देवी व चूरी पूर्वी पंचायत में मुखिया सेवा उरांव, पंसस आशा देवी आदित्यनाथ झा, गोपाल रामदास, नारायण सिंह, उपेंद्र किरण, असित कुमार, रवि रंजन कुमार, प्रवीण उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, सरिता लकड़ा, आनंद प्रवीण, शैलेश कुमार, राम अवतार महतो, किशोर कुजूर, सुनील सिंह, पच्चू मुंडा, सूरज इंदवार, शाहीद अंसारी, बसंत कुमार, विकास प्रीति रंजन तिर्की, सुमित कुमार, पूनम कुमारी मुंडा, सूरज कुमार, योगेश प्रसाद योगेश, राजू कुमार, विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola