ePaper

Ranchi News : हटिया ग्रिड में उपकरणों की होगी मरम्मत, अगले 10 दिनों तक कम मिलेगी बिजली

Updated at : 02 Apr 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : हटिया ग्रिड में उपकरणों की होगी मरम्मत, अगले 10 दिनों तक कम मिलेगी बिजली

आज से 12 अप्रैल तक हटिया 132/33 केवीए ग्रिड सबस्टेशन में गर्मी को लेकर चलेगा मेंटेनेंस कार्य.

विज्ञापन

रांची. हटिया ग्रिड में उपकरणों को बदलने और इसकी मरम्मत का काम गुरुवार से शुरू होगा. तीन अप्रैल (गुरुवार) की सुबह 10:00 बजे से 12 अप्रैल (शनिवार) की शाम पांच बजे तक 132/33 केवीए ग्रिड सब स्टेशन, हटिया में गर्मी को ध्यान में रखकर मेंटेनेंस काम किया जायेगा. इस कारण 10 दिनों तक कम बिजली मिलेगी. इस दौरान ग्रिड में 50 एमवीए पावर ट्रांसफाॅर्मर नंबर- 01 की मरम्मत की जायेगी. तय अवधि के दौरान ग्रिड में शटडाउन अवधि तक हर दिन मेंटेनेंस चलेगा. इसका असर 33 केवी सबस्टेशनों से जुड़े फीडरों पर आंशिक रूप से पड़ेगा. हालांकि, जेबीवीएनएल ने कहा कि कई सबस्टेशनों के आपस में जुड़े होने के कारण आपूर्ति काफी कम प्रभावित होगी. किल्लत वाली जगहों पर रोटेशन के तहत बारी-बारी से बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. कॉल सेंटर के नंबर 18003456570 पर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.

ग्रिड से 25 से 30 मेगावाट बिजली की होगी कमी

झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर नंबर-एक में मेंटनेंस कार्य किया जाना है. इस दौरान ग्रिड से सप्लाई बंद रहने के चलते राजधानी को होने वाली आपूर्ति में 25 से 30 मेगावाट बिजली की कमी हो सकती है. आमतौर पर 50 एमवीए के चार बड़े साइज के ट्रांसफाॅर्मरों से पीक आवर में 120 से 150 मेगावाट बिजली शहर के अंदर ट्रांसमिट की जाती है.

33 केवीए सबस्टेशनों में बिजली की उपलब्धता

मरम्मत के दौरान 33 केवीए राजभवन को महज 05 मेगावाट, विधानसभा को 03, हरमू को 10, रातू को 02, ब्रांबे को 04 और बेड़ो सबस्टेशन को अधिकतम 12 मेगावाट बिजली की उपलब्धता रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola