Ranchi News : घर में घुसकर महिला का गला दबाया, केस दर्ज
Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 01 Apr 2025 12:14 AM
पिस्टल निकाल कर धमकी देने का भी लगाया आरोप
रांची. घर में घुसकर गला दबाने और हाथ पकड़कर बाहर निकालने को लेकर गुदड़ी चौक निवासी महिला नेहा परवीन ने लोअर बाजार में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि मेरा पड़ोसी राजन उर्फ सरफराज आपराधिक किस्म का लड़का है. जेल से बाहर आने के बाद वह मेरे ऊपर गलत नजर लगाए हुए है. इसकी जानकारी देने पर पति मो शाहिद ने आरोपी से पूछताछ की. पूछताछ के थोड़ी देर बाद राजन उर्फ सरफराज आठ-दस आपराधिक किस्म के लड़कों को लेकर मेरे घर में घुस आया. इसके बाद वह मेरा गला दबाने लगा. फिर हाथ पकड़कर घर से बाहर निकालने लगा. इसका पति और दो जेठ मो समीर व मो शब्बीर ने विरोध किया. तब राजन कमर से पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा. महिला ने कहा है कि पति व दोनों जेठ के साथ कोई घटना घटती है, तो इसका जिम्मेदार राजन उर्फ सरफराज होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










