एसपीजी वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग महाविद्यालय में नामांकन जारी

बहूबाजार स्थित एसपीजी प्राइमरी वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन कोर्स के लिए नामांकन जारी है. इस कोर्स में दाखिले के लिए 50 सीटें हैं.
रांची (संवाददाता). बहूबाजार स्थित एसपीजी प्राइमरी वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन कोर्स के लिए नामांकन जारी है. इस कोर्स में दाखिले के लिए 50 सीटें हैं. कॉलेज की प्राचार्य सलीश अग्रवाल ने बताया कि 2022-24 का बैच जून में कंप्लीट हो जायेगा. जबकि 2024-26 बैच के लिए नामांकन लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इंटर पास छात्राएं इस कोर्स में नामांकन ले सकती हैं. नामांकन इंटर में प्राप्त अंक के आधार पर लिये जायेंगे. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज की ओर से इंटीग्रेडेड कोर्स कराने का प्रस्ताव है. इसमें छात्राओं को बीए-बीएड करने की सुविधा मिलेगी. कोर्स के लिए रांची विश्वविद्यालय में एनओसी के लिए आवेदन किया गया है. रांची विश्वविद्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद नेशन काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन में अप्लाई किया जायेगा. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज का नया भवन भी तैयार हो गया है. इसमें फिनिशिंग का काम बाकी है. यह नया भवन जी प्लस थ्री है. इस नये भवन में क्लासरूम और हॉल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




