सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभियंता दिवस पर कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभियंता दिवस पर कार्यक्रम

सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सोमवार को अभियंता दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

विद्यार्थियों के बीच केक बनाने की प्रतियोगिता भी की गयी सिल्ली. सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सोमवार को महान अभियंता व भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के जन्मदिवस के अवसर पर अभियंता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक बिष्णु ब्रोतो चट्टोपाध्याय, प्राचार्य समीर शर्मा, सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं नें मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर कॉलेज के निदेशक एवं कॉलेज के प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि कड़ी मेहनत करके ही एक अच्छा और काबिल इंजीनियर बना जा सकता है. उन्होंने कहा की पॉलिटेक्निक कॉलेज में टेक्निकल शिक्षा के अलावा एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने की प्रेरणा दी जा रही है. मौके पर क्विज, स्पीच कंपटीशन समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम का संचालक उज्जवल घोष एवं सुदीप नंदी ने किया. इस मौके पर कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल सेल के तहत केक बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन इलेक्ट्रिकल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट मनीष पाठक ने किया, जिसमें सिलीगुड़ी से आये इंटरप्रेन्योर प्रियंजना ने विभिन्न तरह के केक बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola