ePaper

हाथियों ने कई घर गिराये, खा गये अनाज

Updated at : 01 Aug 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने कई घर गिराये, खा गये अनाज

हाथियों के झुंड ने गुरुवार की रात मक्का पंचायत के सिरम के मंधनिया टोला में स्थित मतिया गंझू के घर को ध्वस्त कर दिया

विज्ञापन

बुढ़मू.

हाथियों के झुंड ने गुरुवार की रात मक्का पंचायत के सिरम के मंधनिया टोला में स्थित मतिया गंझू के घर को ध्वस्त कर दिया. मतिया गंझू के घर के चार कमराें को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा धान, चावल सहित खाद्य सामग्री खा गये. सूचना मिलने पर मुखिया देवलाल मुंडा और दीपक कुमार ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री देकर सहयोग किया. हाथियों ने सारले पंचायत के बारूबेड़ा में सोमा मुंडा, पोंडा मुंडा, टीभू मुंडा और सेलगा मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखी खाद्य सामग्री खा गये. उन्हें मुखिया सुमित्रा देवी ने हरसंभव सहयोग करने की बात कही. हाथियों ने केरेडारी के हुंदूर में दो घर को क्षितिग्रस्त किया. शुक्रवार को हाथियों का झुंड तिलैया टोला के सामने हुंदूर जंगल में डेरा जमाये हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALICHARAN SAHU

लेखक के बारे में

By KALICHARAN SAHU

KALICHARAN SAHU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola