चांडिल में ट्रेन से कट कर हाथी की मौत, इंजन भी क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 12:07 AM
तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित
सिल्ली/तमाड़़ चांडिल स्थित बकारकुड़ी और लेटेम्डा स्टेशन के बीच गुरुवार को तड़के चार बजे हावड़ा से हटिया आ रही क्रिया योग एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गयी. इस हादसे में ट्रेन की इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि बाकारकुड़ी और लेटेम्डा स्टेशन के बीच इचाडीह पुराना रेलवे फाटक के निकट एक हाथी रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में मौके पर ही हाथी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हाथी के शव को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के वहां भीड़ लग गयी. रेलवे ट्रैक पूरी तरह से जाम हो गया. अंत्येष्टि से पूर्व ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा-अर्चना. बताया जाता है कि हाथी अपने झुंड से अलग हो गया था और भटक कर रेलवे फाटक की ओर आ गया था. इधर, मुरी स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना में एक पोल भी टेढ़ा हो गया और इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे में हाथी का सूंड कट गया. वहीं इंजन के आगे के कई पुर्जे टूट गये. क्षतिग्रस्त इंजन को मुरी स्टेशन पर रखा गया है. मुरी में दूसरी इंजन को बोगी में जोड़ा गया, इसके बाद ट्रेन हटिया के लिए रवाना हुई. घटना के बाद सुबह करीब सात बजे तक रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. सात बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










