इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में आग लगी, बगल में रखे कई वाहन जले

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 11:10 PM

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक वाहन में आग लगने से बगल में रखे तीन दो पहिया, एक साइकिल और लकड़ी आदि जल गये. यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी जगदेवनगर में रविवार की देर रात घटी

विज्ञापन

रांची. इलेक्ट्रॉनिक वाहन में आग लगने से बगल में रखे तीन दो पहिया, एक साइकिल और लकड़ी आदि जल गये. यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी जगदेवनगर में रविवार की देर रात घटी. इस संबंध में विजय कुमार ने बताया कि उनके घर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में पहले आग लगी. उसके पास खड़ी तीन अन्य दो पहिया गाड़ी व एक साइकिल भी आग की चपेट में आ गयी. इससे सभी जल गये. साथ ही पास में रखी लकड़ी भी जल गयी. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है. जिस वक्त आग लगी, उस वक्त स्कूटी चार्ज में भी नहीं लगाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola