Ranchi News : सड़क चौड़ी हुई, पर नहीं हटे बिजली के पोल

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : सड़क चौड़ी हुई, पर नहीं हटे बिजली के पोल

फिर लिखा गया बिजली विभाग को

विज्ञापन

रांची. विकास से बूटी मोड़ के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम तो हो गया है, पर इस सड़क से बिजली के पोल नहीं हटाये गये हैं. चौड़ीकरण हो जाने से बिजली के पोल सड़क पर आ गये हैं. ऐसे में हर दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही है. इसे लेकर कई बार शिकायतें आ रही हैं. ऐसे में पथ निर्माण विभाग ने फिर बिजली विभाग से पोल शिफ्ट कराने का आग्रह किया है. बिजली विभाग से कहा गया है कि इस दिशा में तेजी से प्रयास किया जाये. जानकारी के मुताबिक विभाग ने बिजली पोल शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग के पास राशि जमा करा दी है. काफी पहले ही पोल शिफ्ट करने का आग्रह भी किया गया था. विकास से बूटी मोड़ व कांटा टोली होते हुए नामकुम तक सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है. ऐसे में कई जगहों पर बिजली पोल शिफ्ट हुए हैं, लेकिन कई जगहों पर अभी भी सड़क पर पोल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola