अवैध बालू लदे आठ वाहन जब्त
Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 18 Jul 2025 8:34 PM
सिल्ली विधायक अमित महतो ने राहे में अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ की कार्रवाई
सोनाहातू/राहे. राहे थाना क्षेत्र के ईचाहातू बालू घाट पर विधायक अमित कुमार महतो की पहल पर राहे पुलिस और बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की. विधायक राहे से पतराहातू की ओर जा रहे थे, उसी समय तस्कर हाइवा और टर्बो से अवैध बालू ले जा रहे थे. विधायक ने डीएमओ रांची को घटना की सूचना दी. डीएमओ ने राहे पुलिस को सूचना दी. राहे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर एक हाइवा, एक जेसीबी, एक टर्बो और एक्सयूवी 300 कार को जब्त किया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी है. सिल्ली विधायक अमित महतो ने रात 11 बजे से सुबह 10 बजे तक बालूघाट में डटे रहे. उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे. विधायक ने कहा कि बालू का अवैध काम करनेवालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी.
सिल्ली विधायक अमित महतो ने राहे में अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ की कार्रवाई
फोटो-1-छापामारी करते विधायक, डीएसपी, सीओ व थाना प्रभारी.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










