Egg Price in Jharkhand : कितने में मिल रहा है एक अंडा? ठंड में बढ़ गई कीमत

Updated:
विज्ञापन
Egg price in Jharkhand

अंडे की कीमत बढ़ गई (Photo: AI)

Egg price in Jharkhand : ठंड में अंडा महंगा हो गया है. खुले बाजार में नौ रुपये का एक मिल रहा है. जानें पिछले साल कितनी थी कीमत.

विज्ञापन

Egg price in Jharkhand : रांची में अंडे की कीमत बढ़ गई है. ठंड आते ही अंडा आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है. खुले बाजार में अंडा नौ रुपये पीस की दर से बिक रहा है. एक दर्जन 95 से 100 रुपये जबकि ट्रे 225 से 230 रुपये में मिल रही है. वहीं पेटी (210) 1570 रुपये की दर से बिक रही है. अंडा के थोक विक्रेता ने बताया कि कीमत में बढ़ोतरी से वे भी परेशान हैं. इतना महंगा अंडा पहले कभी नहीं बिका था. उन्होंने कहा कि गर्मी में यह अंडा 160 रुपये ट्रे की दर से बिक रहा था. उसके बाद से धीरे-धीरे कीमत बढ़ती चली गयी.

पिछले साल कैसे मिल रहा था अंडा

पिछले साल यह 200 से 210 रुपये ट्रे की दर से बिका था. वर्तमान में अंडा आंध्र प्रदेश और ओड़िशा से यहां आ रहा है. इसके अलावा तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से भी अंडा आता है. वहीं देशी अंडा लोकल 16 से 17 रुपये पीस की दर से बिक रहा है. सोनाली मुर्गी का अंडा 13 से 14 रुपये पीस और बतख का अंडा 12 से 13 रुपये पीस में मिल रहा है. देशी अंडे की कीमत अधिक होने के कारण शौकिया लोग ही इसकी खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल कीमत कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

ठंड में अंडा खाना ज्यादा पसंद करते हैं लोग

ठंड के मौसम में लोग अंडा खाना बहुत पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा, गर्माहट और पोषण देता है. अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फैट होता है, जो शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद करता है. इसे पचाने में शरीर अधिक ऊर्जा खर्च करता है, जिससे ठंड कम महसूस होती है. इसके अलावा अंडा इम्यूनिटी बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और कमजोरी दूर करने में मददगार होता है. सर्दियों में शरीर को ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है, जिसे अंडा आसानी से पूरा करता है, इसलिए लोग ठंड में अंडा खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola