कल झारखंड के 1250 शिक्षण संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, जानें क्या है उनकी मांग

Updated at : 22 Feb 2022 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
कल झारखंड के 1250 शिक्षण संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, जानें क्या है उनकी मांग

झारखंड में संचालित 1250 शिक्षण संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी कल हड़ताल पर रहेंगे. उस दिन पठन-पाठन सहित सारी शैक्षणिक गतिविधियां ठप रहेंगी. 24 फरवरी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व सचिव को ज्ञापन दिया जायेगा.

विज्ञापन

राज्य में संचालित 1250 वित्त रहित संस्कृत स्कूल, हाइ स्कूल, मदरसा व इंटर कॉलेजों में 23 फरवरी को शैक्षणिक हड़ताल रहेगी. उस दिन पठन-पाठन सहित सारी शैक्षणिक गतिविधियां ठप रहेंगी. शिक्षक व कर्मचारी काम नहीं करेंगे. शिक्षण संस्थानों के प्रवेश द्वार पर धरना-प्रदर्शन होगा. विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य वित्तरहित संघर्ष मोर्चा की ओर से आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है.

विस सत्र के समय चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की बात कही गयी. वित्तरहित संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार 24 फरवरी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व सचिव को ज्ञापन दिया जायेगा. 25 फरवरी को 10 हजार शिक्षक-कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे.

कहा गया कि सरकार वित्त रहित संस्थाओं के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है. पारा शिक्षकों की समस्या राज्य अलग होने के बाद का था, जबकि वित्तरहित संस्थाओं का मामला एकीकृत बिहार के समय से ही चल रहा है. लगभग 25 से 30 वर्ष हो गये, लेकिन अब तक समस्याओं का निदान नहीं हुआ है.

मोर्चा की मुख्य मांगें

जैक बोर्ड का पूर्ण गठन व वित्तरहित स्कूल-इंटर कॉलेजों का अधिग्रहण

संस्कृत एवं मदरसा विद्यालयों को नियमावली 2015 के अनुसार दो गुना अनुदान मिले

सेवा शर्त नियमावली मंत्री परिषद को सहमति के लिए भेजी जाये

अनुदान की राशि सीधे स्कूलों और कॉलेजों के खाते में भेजी जाये

Posted by: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola